इंदौर से रायपुर और नागपुर जाने वाली फ्लाइट निरस्त, यात्री परेशान
इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट से आज रायपुर और नागपुर जाने वाली फ्लाइट को इंडिगो एयर लाइंस ने निरस्त कर दिया। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने फ्लाइट निरस्त करने पर कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया है। बता दें कि कपंनी आज से पहले भी रायपुर जाने वाली फ्लाइट को बिना किसी कारण बताएं मंगलवार और बुधवार को निरस्त कर चुकी है।
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का संचालन बीते कुछ दिनों से बिगड़ गया है। इंडिगो इंदौर एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करती है। लेकिन बीते कई दिनों से वह उड़ानों को निरस्त कर रही है। आज सुबह भी इंडिगो एयर लाइंस ने सबसे पहले इंदौर से रायपुर जाने वाली फ्लाइट ६ए-७११२ को निरस्त कर दिया। तो सुबह ६.०५ बजे इंदौर से उड़ान भरकर दोपहर ७.५५ बजे रायपुर पहुंचती है। वहीं इंडिगो ने इस फ्लाइट के बाद दोपहर में फ्लाइट ६ए-७१०८ जो की दोपहर २.०५ बजे इंदौर से उड़ान भरकर दोपहर ३.२५ बजे नागपुर पहुंचती है को भी निरस्त कर दिया है।
यात्रियों को मिलेगी रिफंड और रि-बुकिंग की सुविधा
सूत्रों से मिली जानकारी के कारण कंपनी यात्रियों की कमी होने के कारण लगातार अपनी फ्लाइट को को निरस्त कर रही है। कंपनी इससे पहले भी कई बार इन फ्लाइट के साथ ही अपनी अन्य फ्लाइट को निरस्त कर चुकी है। वहीं एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने फ्लाइट निरस्त करने के लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है। वहीं कंपनी ने यात्रियों को रिफंड और रि-बुकिंग का विकल्प दिया है।
इंदौर
तीसरी बार इंडिगो ने निरस्त की फ्लाइट
- 15 Jul 2022