देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू, फालिया बरामद
इंदौर। मानपुर पुलिस मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई और घेराबंदी कर बदमाशों को धरदबोचा। उनके पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू, फालिया, सरिया और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपी कहीं पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। यदि पुलिस समय पर सक्रिय रहकर कार्रवाईनहीं करती तो बदमाश वारदात को अंजाम दे जाते।
पुलिस ने बताया कि पकड़ाए आरोपियों में गोपाल निवासी संतोषी माता टेकरी मानपुर, सतीश निवासी आशापुरी रोड मानपुर, लक्की निवासी आशापुरी रोड वार्ड नम्बर 7 मानपुर, अर्जुन निवासी गवलीपुरा मानपुर, अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे नि गवलीपुरा और लक्की पिता मोहन पटेल निवासी गवलीपुरा शामिल हैं। आरोपी थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर लेबड रोड यात्री प्रतिक्षालय के पीछे बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्त में ले लिया। तलाशी में इनके पास से देशी कट्टा 12 बोर मय 2 जिंदा कारतुस, एक अवैध धारदार चाकू, एक दरातेनुमा लोहे का फालिया, लोहे का सरिया एवं घटना स्थल से मोटर सायकल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डकैती डालने की योजना बनाने के लिए यहां पर एकत्रित हुए थे। बताया जाता है कि सभी आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी है। इन्होंने कई वारदातें कबूली हैं, वहीं पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गाडिय़ां भी बरामद की है।
इंदौर
... तो हो जाती डकैती, वारदात के पहले ही पकड़ाए बदमाश
- 02 Sep 2022



