इंदौर। देपालपुर में एक स्क्वाड के सिपाही का थाने के जवान से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन जवान ने बुधवार को एसपी से इस मामले में स्क्वाड के सिपाही की शिकायत कर दी। एसपी ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
मामला देपालपुर थाने का है। 27 सेकंड के इस वीडियों में स्क्वाड के सिपाही ने जवान पर चाटों की बरसात कर दी। वहां मौजूद स्टाफ ने स्क्वॉड के सिपाही को रोका और समझाकर बाहर भेजा। सूत्र बताते हैं कि देपालपुर के चिमनबाग चौराहे से 26 सिंतबर की रात सिपाही विजेन्द्र अहिरवार ने अपने स्टाफ के दो लोगों के साथ शराब पकड़ी थी। मामले में जब आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया तो यहां पीछे से थाने में खुफिया स्क्वाड का सिपाही राजपाल गुर्जर भी पहुंच गया। उसने शराब पकडऩे को लेकर आपत्ति ली। सिपाही विजेन्द्र अहिरवार ने टीआई अरूण सोलंकी को मामले की जानकारी देने की बात कही। इस पर सिपाही राजपाल गुर्जर नाराज हो गया और एक के बाद एक कई थप्पड़ जवान विजेन्द्र अहिरवार को जड़ दिए।
इस मामले में टीआई अरूण सोलंकी को स्टाफ ने शिकायत की। बताया कि राजपाल गुर्जर ने जवान विजेन्द्र अहिरवार के साथ गलत व्यवहार किया है। टीआई ने रात का मामला होने के चलते सुबह आकर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस के मुताबिक विजेन्द्र टीआई के सामने पहुंचा तो उन्होंने मामले को टाल दिया। इसके बाद जवान ने एसपी और आईजी से गुहार लगाई। इस मामले में एसपी भगवतसिंह विरदे के पास जवान विजेन्द्र अहिरवार और उसका भाई दीपक पहुंचा। उन्होंने वीडियो के दिखाने के साथ बताया कि शराब पकडऩे के दौरान हेड कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह और आरक्षक विजय तोमर भी साथ थे। थाने में स्टाफ की मौजदूगी की भी बात बताई। जिसके बाद एसपी ने मामले में जांच कराने के बाद दो दिन बाद गुर्जर पर कारवाई का आश्वासन दिया है।
इंदौर
थाने में विवाद, एसपी को शिकायत
- 29 Sep 2022



