देर तक पुलिस के नहीं आने पर महिला को माफ किया
इंदौर। कोतवाली थाना महू के छोटा बाजार में आने वाली एक ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।
दरअसल गुरुवार दोपहर एक महिला अपने परिवार के साथ ज्वेलर्स की दुकान पर चांदी की चेन खरीदने पहुंची थी। इस दौरान जैसे ही ज्वेलर्स दुकानदार की नजर हटी वैसे ही महिला चोर ने चांदी की चेन को मु_ी में दबा लिया। और वहां से उठ कर चेन नही लेने का कहकर जाने लगे। दुकानदार ने जब चेन की गिनती की तो एक चैन कम मिली। जब तक महिला चोर और उसका परिवार कुछ दूरी तक जा चुके थे दुकानदार एकदम दुकान से बाहर निकला और चोर चोर चिल्लाने लगा तो यहां से निकलने वाले लोगों ने उन्हें धर दबोचा। और दुकान के अंदर लाए तलाशी ली तो महिला की कमर में से चेन बरामद हुई। घटना की जानकारी लगते ही दुकान के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। पूरा घटनाक्रम भी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो दुकानदार ने चेन लेकर महिला और उसके परिवार को अगली बार ऐसी गलत हरकत नहीं करने की समझाइश भी दी। और माफी मंगवा कर महिला चोर और उसके परिवार को वहां से जाने दिया गया।
इंदौर
दिन में ही ज्वेलर्स की दुकान पर वारदात
- 20 May 2022



