इंदौर। नगर निगम यात्रियों को लगातार बेहतर लोकसेवा वाहनों की सेवाएं दे रहा है। शहर के प्रारंभिक छोर से अंतिम छोर तक एआईसीटीएसएल की बसें चलाई जा रही हैं।
सुबह 7 से रात 10 बजे तक इन बसों में 5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। सीएनजी चलित बसें बीआरटीएस के अलावा बाहर सड़क पर दिन-रात दौड़ रही हैं। निर्धारित समय पर बसों के संचालन से अपडाउन करने वालों को राहत मिलती है। इसी क्रम में अब निगम 30 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने जा रहा है। इन बसों के टेंडर हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बसों की पहले खेप दीपावली तक आ जाएगी। इसके बाद शहरवासियों को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। बसों के चार्जिंग के लिए 47 स्थानों पर पॉइंट बनाए जाएंगे। नई बसें किन रूटों पर चलाई जाना हैं, इसका चार्ट निगम ने तैयार कर लिया है। आरटीओ को रूट निर्धारण के साथ अन्य परिवहन संबंधी व्यवस्थाएं करने के लिए पत्र लिखा है। सूत्रों ने बताया कि कुछ बसें शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी, जिससे वहां के रहवासियों को भी सुलभ व सस्ता लोक परिवहन मिलेगा।
इंदौर
दीपावली से 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा शुरू
- 07 Oct 2022