Highlights

इंदौर

दीपावली से पहले बदले जाएंगें चेंबरों के टूटे ढक्कर, टेंडर प्रक्रिया शुरु कर रहा निगम

  • 10 Oct 2022

इंदौर। अब इंदौर नगर निगम दीपावली से पहले महापौर और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों के आधार पर लंबे समय से कई झोंन से जुड़े वार्डों के एरियों में टूटे चैम्बरों के ढक्कन बदलकर नए ढक्कन लगाएगा। जिसके लिए निगम द्वारा बाकायदा टैंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अफसरों के मुताबिक इसी माह बेहद जल्द दीपावली से पहले कई वार्डों से जुड़े एरियों के मेंनरोड़ व गलियों में टूटे चैम्बरों के ढक्कन हटाकर उनकी जगह नए ढक्कन बदलेगा। यही नहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और महापौर हेल्पलाइन नम्बरों पर दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उन पर त्वरित संतोषजनक कार्यवाही भी करेगा। इसको लेकर अफसरों की टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
करीब ढाई से पौने तीन करोड़ की लागत से दो झोंन कई 30 से ज्यादा वार्डों से जुड़े एरियों में जल्द काम शुरू कर लाइन डालने के साथ टूटे ढक्कन बदलने के साथ अन्य समस्याओं का भी मौके निराकरण करवाने के प्रयास करेंगे। महापौर आयुक्त ने अफसरों को बैठक में दिए थे सख्त निर्देश दरअसल पिछले दिनों महापौर पुष्पमित्र भार्गव व निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा अफसरों के साथ बैठक में सीएम हेल्पलाइन और महापौर हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली ड्रैनेज लाइन टूटे ढक्कनों और खुले चैम्बरों पर ढक्कन लगवाने की शिकायतों पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब टैंडर प्रक्रिया के बाद जल्द दीपावली से पहले कई जगह एक साथ काम शुरू करने की भी तैयारी है।