इंदौर। कॉलेज में सेफ्टी ड्रिल के दौरान दौड़ते समय एक युवक की सांस फूल गई और गिर गया, इसके बाद वह उठा ही नहीं। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक की गिरने के कारण मौत हो गई। वह शहर में बाहर से आया था और नेवी की तैयारी कर रहा था।
पहली घटना समीपस्थ महू की है। यहां एक निजी कालेज में फायर एंड सेफ्टी कोर्स की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय युवक की ड्रिल के दौरान मौत हो गई। युवक का नाम अक्षत पिता प्रमोद कुलकर्णी निवासी द्वारकापुरी इंदौर है। कालेज प्रशासन का कहना है कि गुरुवार को सेफ्टी ड्रिल की जा रही थी। अक्षत उसमें दौड़ लगा रहा था तभी उसकी सांस फूलने लगी और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। अक्षत के माता -पिता के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, भंवरकुआ इलाके के पिपल्याराव में एक छात्र की छत से गिरने से मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र युवराज पुत्र योगेश राजोमा अपार्टमेंट में रहता था। वह मूल रूप से महेश्वर का रहने वाला था। इंदौर में वह नेवी की तैयारी करने आया था। घटना देर रात की बताई जा रही है। उसे नीचे गिरा हुआ देखा तो दोस्त तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
इंदौर
दो युवकों की मौत, एक दौड़ते समय सांस फूली, गिरा तो उठा ही नहीं, दूसरे की भी गिरने से मौत
- 26 Aug 2022



