Highlights

इंदौर

दो युवकों पर चाकू से हमला

  • 30 Aug 2022

इंदौर। एक युवक और उसके दोस्त पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने वाले मोबाइल और गाड़ी भी छिनकर ले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 51 संगम नगर की है। घायल युवक का नाम सुमित यादव और विनय चौरसिया है। सुमित की बहन साक्षी के अनुसार सुमित रविवार को अपने दोस्त के साथ जा रहा था। स्कीम नंबर 51 में सनी मराठा, लकी और भाऊ शिंदे ने उसे रोका। आरोप है कि पैसों की मांग की गई। पैसे ना मिलने पर उसका महंगा मोबाइल और गाड़ी भी छीन ली। विरोध करने पर चाकू मारे गए। साक्षी का आरोप है कि इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया। यहां इलाज में लापरवाही बरती गई। उधर, मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

युवक की संदिग्ध मौत
इंदौर। कन्नौद निवासी एक युवक की कल विजय नगर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आंनद अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए इंदौर आया था। अनुराग नगर में बेहोशी की हालत में मिला था। उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

महिलाओं में विवाद
इंदौर। महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूजे को दांतों से काट भी लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एरोड्रम पुलिस ने आराध्या दुबे निवासी शुभम नगर की शिकायत पर मालती शर्मा और उनके परिजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मां शीला दुबे से मालती ने उधारी के 21 रुपए की बात को लेकर विवाद किया। वह उससे बात करने के लिए गई और जब इतनी सी बात पर विवाद करने के बारे में पूछा तो वह भड़क गईं। मालती और उसके परिजन ने गाली- गलौज की और डंडे से उसे व भाभी के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, मालती उसकी कलाई पर काट खाई। वहीं दूसरे पक्ष से मालती शर्मा निवासी शुभम नगर की शिकायत पर आराध्या और आराधना के खिलाफ केस दर्ज किया है। वे दोनों गाली-गलौज करने लगीं। उसके विरोध करने पर मारपीट की और नीचे गिरा दिया। आसपास के लोगों के आने के कारण धमकाते हुए वहां से चली गई।

युवती को किए अश्लील इशारे
इंदौर। महू में एक महिला को मनचले ने अश्लील इशारे किए। महू पुलिस ने 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके पास में रहने वाले एक युवक पर केस दर्ज किया। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 सितंबर को भारत -पाकिस्तान का मैच था। इंडिया के मैच जीतने का जश्न गली में भी मनाया गया। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाला युवक व उसके साथी घऱ के बाहर शराब पीकर जोर-जोर से चिल्ला-चोट करते हुए हंगामा कर रहे थे। इस पर फरियादी ने बालकनी से सतीश पंवार को हल्ला और नाच गाना बंद करने के लिए कहा। इससे नाराज आरोपी फरियादी को गालियां देकर झगड़ा करने लगा। महिला ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने पत्थर उठाकर बालकनी की तरफ फेंका और अश्लील इशारे किए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

युवक को घायल किया
इंदौर। लसूडिय़ा में एक होटल पर खाना खाने के लिए गए युवक को पीट दिया। गोङ्क्षवदा भाटी पिता विनेश भाटी निवासी आलीराजपुर की शिकायत पर विवेक शर्मा, स्यक जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोस्त भावेश छोटे भाई प्रसिद्ध के साथ खाना खाने के लिए रेस्टोरेन्ट में आए थे। वहां पर दो लोग उनसे विवाद करने लगे। उनका कहना था कि जल्दी से टेबल खाली करो। इस पर मारपीट कर कांच की बॉटल पैर में मारकर चोट पहुंचाई।