Highlights

इंदौर

दो युवकों पर बदमाशों ने किया हमला, एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

  • 30 May 2022

इंदौर। धक्का लगने की बात को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ललित उर्फ लाल ङ्क्षसह पिता दूल्हे ङ्क्षसह निवासी मांडव और नितिन पिता कन्हैयालाल गुप्ता निवासी स्नेहलतागंज को घायल हालत में अस्पताल भेजा है। नितिन की हालत गंभीर बनी हुई है। वे दोनों जेल रोड से जा रहे थे, इसी दौरान चारों आरोपी वहां से निकले। पास से जाते हुए धक्का लग गया। इसी बात पर आरोपियों से विवाद हो गया। इस पर फरियादी ने चांटा मार दिया। इस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। चारों ने चाकू से ताबड़तोड़ नितिन पर वार किए। जब ललित उसे बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। नितिन की हालत गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।