Highlights

इंदौर

दो युवतियों ने लगाई फांसी

  • 10 Aug 2022

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना एमआईजी थाना क्षेत्र की है। यहां विकास नगर में रहने वाली मोना उर्फ अदिति चौहान ने अपने घर में फांसी लगा ली। मोना कॉलेज में प्यून थी। वह वहां से वापस आई थी। जिसके के बाद अपने कमरे से बाहर ही नहीं आई। बाद में परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। वहीं दूसरी तरफ राऊ इलाके में रहने वाली मेघा पति कमलेश निवासी कमला नगर ने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा है। मामले में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

हिस्ट्रीशीटर गुंडे पर रासुका
इंदौर। छत्रीपुरा के लिस्टेड गुंडे सागर पिता कालू छोले वंश,सेठी नगर जिसके विरुद्ध हत्या का प्रयास ,अवैध वसूली, उपद्रव ,स्त्री लज्जा भंग सहित एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हंै। इस बदमाश की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सागर पिता कालू छोले के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई के लिए प्रकरण पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा भेजा गया था जिस पर जिला दंडाधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई,आरोपी को गिर तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में दाखिल किया गया है।

सात साल की बच्ची को पालतू श्वान ने काटा
इंदौर। हीरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची को एक पालतू श्वान ने काट लिया। पुलिस के मुताबिक अनिल परमार निवासी ग्राम अमरापुरी भानगढ़ ने बताया कि उनकी सात साल की बेटी घर से सामान लेने किराना दुकान जा रही थी। रास्ते में मीना बाई का घर है। उन्होंने श्वान पालकर रखा है। वह अपने श्वान को लापरवाही पूर्वक खुला रखती है। जब बेटी उसके घर के सामने से निकल रही थी तो मीना बाई के पालतू श्वान ने बेटी को काट लिया। इससे बेटी को खून निकलने लगा। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मीना बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गाड़ी को लेकर विवाद
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले दो पड़ोसी गाड़ी पार्क करने की बात पर आपस में भिड़ लिए। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार अविनाश पिता अशोक सालुंके निवासी नई जीवन की फैल ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला लक्ष्मण खंडागड़े कल शाम गली में बाइक खड़ी कर रहा था। उसे गाड़ी व्यवस्थित खडी करने के लिए बोला तो गालियां देने लगा और मारपीट कर दी। पास में पड़ा पत्थर उसके सिर पर दे मारा, जिससे फरियादी के सिर व कान पर चोट लग आई।

वाहन चोर पकड़ाए
इंदौर। पुलिस ने दो वाहन चोर को एक मोटर साईकल सहित पकड़ा। सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार राजेंद्र पिता आरडी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खातीपुरा क्षेत्र से उनकी मोटरसाईकल क्रमांक एमपी 04 यूएम 4497 अज्ञात चोर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध युवक संजय सेतु के समीप खड़े है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा। विदुर पिता राजेंद्रनाथ निवासी नार्थतोड़ा से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल की और बताया कि मुकेश पिता बसंतीलाल नाथ के साथ मोटरसाईकल हेमिल्टन रोड पर होना बताया। पुलिस ने उसे जब्त कर कार्यवाहीं की।