नई दिल्ली. दिल्ली में एक बार फिर से AC ब्लास्ट की वजह से एक घर में आ गई. इस घटना में देश के पूर्व CCI चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की जान चल गई. यह हादसा 27 मई की आधी रात को हुआ है. इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC की वजह से भीषण आग में 9 लोगों की जान जा चुकी है.
दिल्ली के हौज खास थाने में रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर पीसीआर पर कॉल आई, जिसमें बताया गया है कि एक घर में आग लग गई है. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फिर दो फायर टेंडर्स ने आग पर काबू पाया.
घर में आग लगने के समय कुल पांच लोग मौजूद थे,जिसमें घर में काम करने वाले नौकर भी शामिल थे. सभी को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक 80 साल के पूर्व IAS धनेंद्र कुमार भी मौजूद थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
साभार आज तक
देश / विदेश
दिल्ली में फिर AC ब्लास्ट का कहर: पूर्व CCI चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार का निधन
- 29 May 2026



