इंदौर। इंडस्ट्री हाउस के पीछे आबादी वाले क्षेत्र देवनगर में निगम सीवरेज प्लांट तैयार करने जा रहा है। 35 एमएलडी क्षमता वाला यह प्लांट 37 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसका पानी ट्रीट कर खेतों के साथ फव्वारों, गार्डनों में सिंचाई आदि में उपयोग किया जाएगा। शहर में यह 11 प्लांट होगा। नगर निगम द्वारा बारिश के पानी को रोकने लगातार सीवरेज प्लांट बनाए जा रहे हैं। इन प्लांटों में संग्रहित पानी को ट्रीट किया जाता है।
यहां बन चुके हैं प्लांट
निगम इसके पहले राऊ, कबीटखेड़ी, आजादनगर, पालदा, पिपल्याहाना, शेखर नगर, सिरपुर तालाब, चोइथराम मंडी, मेघदूत गार्डन व दो अन्य जगह अलग-अलग क्षमता वाले प्लांट तैयार कर चुका है।
बारिश के पानी का दूसरा उपयोग
निगम बारिश के पानी को दो तरह से संग्रहित कर उपयोग में लेता है। पहला, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जमीन में पानी इक_ा करता है, जिससे भूजल स्तर में आने वाले दिनों में कमी नहीं आएगी। दूसरा, सीवरेज प्लांट बनाकर। इस प्लांट से सड़क के दोनों ओर फुटपाथ के पास चेम्बर बनाए जाते हैं। बारिश में सड़क का पानी इन चेम्बरों में इक_ा हो जाता है। इस पानी को ट्रीट कर फव्वारे, डिवाइडरों में लगे पौधे, बगीचे, खेतों व निगम द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाता है।
इन बस्तियों का पानी आएगा
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में बनने वाले इस प्लांट में देवनगर, नेहरू नगर, गोमा की फेल, पंचम की फेल, एचआईजी कालोनी, फडनीस कालोनी, पाटनीपुरा, मालवा मिल क्षेत्र का बारिश का पानी जमा हो सकेगा।
इंदौर
देवनगर में अगले माह बनेगा सीवरेज प्लांट, 35 एमएलडी क्षमता रहेगी, वर्कआर्डर जारी
- 07 Oct 2022



