Highlights

इंदौर

देश के हर नागरिक के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए

  • 06 Dec 2022

नवागत कलेक्टर इलैया राजा का किया स्वागत
इंदौर। एसोसिएशन फॉर प्रोटक्शन आफ सिविल राइट्स के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत कलेक्टर इलैया राजा का स्वागत किया और उन्हें देश के सबसे साफ शहर का कलेक्टर बनने पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसोसिएशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ सिविल राइट्स इंदौर चैप्टर के प्रेसिडेंट तारिक शेख, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नौशाद मंसूरी के संयुक्त डेलिगेशन ने कलेक्टर इलैया राजा को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। संस्था पदाधिकारियों ने कलेक्टर को भारतीय संविधान की प्रति सिविल राइट भेंट करते हुए सिविल राइट के मामलों पर ध्यान देने का अनुरोध किया। तारिक शेख ने कहा देश के हर नागरिक के अधिकार की रक्षा होनी चाहिये। कलेक्टर ने कहा राष्ट्रीय हितों के लिए सिविल राइट्स की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।