Highlights

इंदौर

देश भक्ति के रंग में रंगा शहर, घर - घर लहराएंगा तिरंगा ..

  • 12 Aug 2022

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पूरी
13 से 15 अगस्त को इस अभियान के तहत शहर में कई जगह कार्यक्रम होंगे
इंदौर।  हर घर तिरंगा अभियान के चलते शहर तिरंगे के रंग में रंग गया है। शहर में हर तरफ देश की शान तिरंगा ही नजर आने लगा है। शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं लोग राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए डाक घरों व दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं लोग घर की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 13 से 15 अगस्त को इस अभियान के तहत शहर में कई जगह कार्यक्रम होंगे वहीं शहर के घरों और दुकानों के अलावा सरकारी इमारतों की छत पर तिरंगा दिखेगा। इस समय हर कोई आजादी के रंग पर रंग गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को शहर में..तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल।
राजमोहल्ला से शुरु होगी तिरंगा यात्रा
मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे...कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि तिरंगा यात्रा राजमोहल्ला स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से शुरू होकर राजवाड़ा तक पहुंचेगी...जहां यात्रा का समापन होगा..तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है,यात्रा को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बड़ी बैठक भी हुई,जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया..तिरंगा यात्रा के साथ शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बंगाली ब्रिज का शुभारंभ भी करेंगे।
 भारत माता की आरती व दीपोत्सव  
 आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रीगल चौराहे पर बड़े आयोजनों की तैयारी सांसद शंकर लालवानी ने की है। 14 अगस्त की रात 7.30 बजे दीपोत्सव का आयोजन होगा साथ ही भारत माता की भव्य आरती भी की जाएगी। साथ ही, 15 अगस्त को सुबह 10:00 बजे इंदौर का सबसे बड़ा ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा और बैंड पर राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति होगी। इसके अंतर्गत 14 अगस्त को मां भारती की आरती और दीपोत्सव एवं बीएसएफ के बैंड की प्रस्तुति भी होगी। 15 अगस्त को मानक स्तर का इंदौर का सबसे बड़े ध्वज फहराया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का आयोजन किया है।
 सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मी
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निदेर्शानुसार हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में आज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर श्रीमती मनीषा सोनी, रक्षित निरीक्षक इंदौर जय सिंह तोमर, सूबेदार उजमा खान, सूबेदार गजेंद्र व अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में  पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने जिसमें अश्वारोही दल, 15 बटालियन, फस्र्ट बटालियन, आरएपीटीसी का बल, जिला पुलिस बल इंदौर, महिला पुलिस बल, यातायात पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस सहित स्कूल के बच्चों ने  मिलकर एक तिरंगा मार्च पास्ट निकाला। जो कि आरएपीटीसी परेड ग्राउंड से शुरू होकर, 15 बटालियन, मरीमाता चौराहा, कुमार खाड़ी, वृंदावन कॉलोनी, खड़े गणपति से  होते हुए 15 बटालियन परेड ग्राउंड पर समाप्त हुआ।