इंदौर। कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक के घर गुरुवार को खजराना थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को अनवर नहीं मिला। बुधवार को मेकअप आर्टिस्ट ने आरोपित पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, अप्राकृतिक संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता बुधवार को जब खजराना थाने शिकायत करने गई थी तब भी हंगामा हुआ था। कुछ कांग्रेसी नेता भी थाने पहुंचे थे। वर्तमान में अनवर दस्तक की पत्नी पार्षद है।
39 साल की पीडि़ता की शिकायत पर खजराना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पूर्व पार्षद दस्तक के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2005 में हुई थी। दो बेटे और एक बेटी है। 2019 में तलाक हो गया। तब से वह बच्चों के साथ खजराना क्षेत्र में रहने लगी और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जीवन यापन करने लगी। 2019 के अंत में पीडि़ता की दस्तक स्कूल में असलम शेख उर्फ अनवर दस्तक से मुलाकात हुई थी। तब अनवर ने सैलून डलवाने के बाद पीडि़ता को उसका मैनेजमेंट संभालने का आश्वासन दिया था। उसने सैलून के लिए जगह भी दिखाई। इस सिलसिले में वह अकसर पीडि़ता से फोन कर बातचीत करता था।
इंदौर
दुष्कर्म मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक के घर पुलिस का छापा
- 23 Sep 2022