इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में दो चोरी की वारदातें हो गई पुलिस के अुनसार महावीर कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका मकान महालक्ष्मी नगर में है। त्योहार के चलते परिवार बाहर गया हुआ था। घर लौटे तो घटना का पता चला। बदमाश यहां से सोने- चांदी के जेवरात सहित हजारों का माल ले भागे। इसी तरह एक अन्य घटना सिल्वर पार्क कॉलोनी बाल्याखेड़ा में भी सामने आई है। पुलिस के अुनसार यहां रहने वाले संजय मालवीय के यहां भी बदमाश ताला तोड़ अ्ंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों का माल साथ ले गए।
चोरी से करने से पहले धराया
गांधी नगर पुलिस ने बताया कि तेजकरण चन्देरिया निवासी देवधरम टंकी के यहां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल बदमाश उनके घर में घुसा और गैस सिलेंडर चोरी करने का प्रयास करने लगा । इसकी जानकारी फरियादी को लगी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुन चार दीवार फांद कर भागने लगा। इस दौरान उसके पैर में चोट आ गई जिसके चलते मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया। पकड़ाए गए चोर का नाम अक्षय सुनेरिया निवासी देवधरम टंकी है।
इंदौर
दो सूने मकानों को निशाना बनाया
- 19 Aug 2022