इंदौर। पीथमपुर के संजय जलाशय में गुरुवार को दुखद घटना हो गई। 10 वर्षीय बालक कार्तिक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कार्तिक व उसके दोस्त घर से बिना बताए तालाब पर नहाने आए थे। कार्तिक की मौत की खबर सुनकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक अपने अपनी मां का इकलौता बेटा था।
कार्तिक का तालाब में पांव फिसल गया। उसको पानी में डूबता देख, दोस्तों ने बचाने की कोशिश भी की थी। दोस्त बचाने के दौरान खुद डूबने लगे। बच्चो को डूबते देखकर मजदूरों ने तालाब में छलांग लगा कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कार्तिक की अपनी मां का इकलौता सहारा था। कार्तिक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वही उसकी मां के लिए बुढ़ापे का सहारा था। कार्तिक के परिवार में उसकी मां और उससे तीन साल बड़ी बहन ही थी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक के के चौहान ने बताया कि कार्तिक उसके कुछ दोस्तों के साथ तालाब में घूमने आया था। वह किनारे पर नहाने उतरा था, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इंदौर
दस साल का बच्चा तालाब में डूबा
- 15 Jul 2022