Highlights

देश / विदेश

नोएडा में पहले टेंपो की ट्रक से टक्कर, फिर मदद को जुटे लोगों के ऊपर से गुज़र गया दूसरा ट्रक

  • 10 Feb 2026

नोएडा। ोनोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर 62 में पहले एक टेंपो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। लोग टेंपों चालक की मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 की घटना है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया था। दुर्घटना में घायल टेंपो चालक को बचाने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। वे घायल को निकाल ही रहे थे कि पीछे से आ रहे सब्जी से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रक जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती। अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर से कई लोग हवा में उछल गए।
एक प्रत्यक्षदर्शी शाहरुख ने कहा, 'मैं शादी समारोह से आ रहा था। कुछ एक घायल की हेल्प कर रहे थे। पहले से एक्सीडेंट हो रखा था। छोटा हाथी ने बड़ी गाड़ी में टक्कर मारी थी। लोग मदद कर रहे थे तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन लोगों की हालत गंभीर है।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान