इंदौर। एमजी रोड पुलिस ने नगर निगम के एक क्लर्क के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी क्लर्क ने दुकान के नामांतरण मामले में निगम के अधिकारी की सील और नकली हस्ताक्षर कर नामांतरण कर दिया।
पुलिस के अनुसार देवेंद्र कुमार पिता ओम प्रकाश शर्मा निवासी 15ए पाश्र्वनाथ नगर की शिकायत पर नगर निगम कार्यालय में पदस्थल क्लर्क राजेंद्र सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी नगर निगम क्लर्क द्वारा राजस्व अधिकारी की नकली हस्ताक्षर कर दुकान नामांतरण कर धोखाधड़ी की। जब जांच में इस बात का खुलासा हुआ तो उसके निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद प्रकरण दर्ज कराया गया।
इंदौर
निगम के क्लर्क पर धोखाधड़ी का प्रकरण
- 05 Nov 2022