Highlights

इंदौर

निगम शहर में बनाएगा नए सुलभ कॉम्प्लेक्स

  • 24 May 2022

इंदौर। शहर में नगर निगम एक बार फिर नए सुलभ कामप्लेक्स बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन से टेंर जारी कर दिए हैं। 1 करोड़ 30 लाख से अधिक में शहर और शहरी सीमा से लगे क्षेत्रों में करीब 4 स्थानों पर सुलभ काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास के व्यवसायिक, औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 360 सुलभ काम्प्लेक्स संचालित हैं। हालाकि 30 से 40 सुलभ काम्प्लेक्स शहरी सीमा में बने हुए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम ने पिछले 5-7 सालों में शहर में तेजी से सुलभ काम्प्लेक्स , सुविधाघर, पेशाबघर आदि का निर्माण किया। लगातार स्वच्छता में 5 बार अव्वल आने के बाद छक्का लगाने की तैयारी निगम कर रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन यंत्री के ग्वारा इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। एजेंसी को 6 माह में काम पूरा करना है। झोन क्रमांक 13 के अंतर्गत इंद्रजीत नगर, गणेश नगर, तेजाजी नगर पुलिया के पास तथा भंवरकुआ क्षेत्र में सुलभ काम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इसके लिए संचालन का ठेका भी निजी एजेंसी को दिया जाएगा।