Highlights

इंदौर

निरीक्षण में मिली लापरवाही, लगाई फटकार

  • 22 Sep 2022

इंदौर। आयुक्त द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत झोन 6 के वार्ड 26 के साथ ही नेहरू नगर, नंदानगर, अटल द्वार, रोड पाटनीपुरा चौराहा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नेहरू नगर की गलियों में कचरा-गंदगी पाए जाने एवं सफाई कार्य में लापरवाही करने पर दरोगा गोपाल पटोना से मोटोरोला सेट वापस लिया। वार्ड 26 के दरोगा को सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने पर फटकार लगाई गई। नंदानगर में सीएंडडी वेस्ट पड़ा होने पर जोनल अधिकारी ने सी एंड डी वेस्ट फेंकने वाले पर 5000 की चालानी कार्रवाई की। जोन क्रमांक 1 के 60 फीट मेन रोड, अंजनी नगर, सुखदेव नगर, शिक्षक नगर, व्यंकटेश नगर भी सफाई व्यवस्था देखी। पार्षद बरखा मालू की मांग पर आयुक्त ने 60 फीट एयरपोर्ट रोड का पहुंच मार्ग जो कि कृष्ण बाग कॉलोनी, आराधना नगर, लोकनायक नगर को जोड़ता है, उसे चौड़ा करने के निर्देश संबंधित को दिए।