इंदौर। रविवार को पुलिस की टीम ने कुलकर्णी नगर की महिलाओं के बीच पहुंच उन्हें, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों व भेदभाव तथा इनकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया। दरअसल देश में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार, महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन हेतु एिक राष्ट्रीय जागरुकता अभियान नेशनल जेंडर कैंपेन (नई चेतना) चलाया जा रहा हैं।
इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार इन्दौर पुलिस द्वारा भी उक्त महाअभियान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों कॉलेज संस्थानों कॉलोनियों/ बस्तियों आदि में पहुंचकर, महिलाओ एवं बच्चों को लैगिंक समानता के बारें मे बताते हुए महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं उनके विरुद्ध होने वाले भेदभाव तथा इनकी रोकथाम के उपायों के बारेें में जागरूक किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अति. पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा/महिला सुरक्षा शाखा) प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इस आभियान के तहत कल पुलिस की महिला थाना प्रभारी निरी. ज्योति शर्मा टीम के साथ मिलकर कुलकर्णी नगर की महिलाओं एवं बच्चियों के बीच पहुंचकर, उन्हें महिलाओं एवं बच्चियों से होने वाले अपराधों एवं उनके विरूद्ध होने वाले भेदभाव व हिंसा के उन्मूलन तथा उनकी सुरक्षा हेतु हम क्या कर सकतें है और हमें क्या करना चाहियें आदि बातों के बारें में बतातें हुए, उन्हें इसकी रोकथाम हेतु प्रदेश में संचालित मानव दुव्र्यापार निरोधी ईकाई, ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क एवं आकस्मिक सहायता हेल्पलाईन नम्बर- 110/112, विभिन्न हेल्पलाईन नंबर व योजनाओं , आदि के बारें भी अवगत करवाया गया।
इंदौर
नेशनल जेंडर कैंपेन (नई चेतना) अभियान- पुलिस ने महिलाओं को किया अपराधों से बचाव के लिए जागरूक
- 28 Nov 2022