Highlights

इंदौर

नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पाट कर रहे दूर

  • 01 Dec 2022

 मोड़ और खाइयों के किनारे लगा रहे मजबूत रैलिंग
 इंदौर। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं। इन ब्लैक स्पाट को दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं। इंदौर संभाग से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर घाटों और मोड़ों को हम गंभीरता से ले रहे हैं। इन मोड़ और खाइयों के किनारे मजबूत रैलिंग और स्टापर लगाए जाएंगे। इसके लिए नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के साथ बैठकर तय किया जा चुका है।
 संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा पर कुछ इस तरह अपनी योजना बताई। कमिश्नर बताते हैं, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर जागरूकता की जरूरत है। प्रशासन, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और समाज के विभिन्ना वर्गों के साथ मिलकर हम आने वाले समय में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इंदौर शहर में यातायात बड़ी समस्या है। यह समस्या इंदौर की अन्य खूबियों पर भारी पड़ जाती है। प्रमुख मार्गों पर और बाजारों में जाम लगना आम बात हो गई है। इसका क्या समाधान निकाला जा रहा है? शहर में कुछ फ्लाईओवर ब्रिज बन चुके हैं और कुछ प्रक्रिया में हैं। नए फ्लाईओवरों की भी योजना बनाई जा रही है। इससे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा। मीडिया और जनता की मदद से भी कुछ रास्तों का विश्लेषण किया जाएगा।