अभ्यास मंडल के 64 वे स्थापना दिवस पर हुआ शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चिंतन
इंदौर । भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2020 में लागू की गई नई शिक्षा नीति भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना देगी । इस नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए काम शुरू हो गया है । इस नीति को वर्ष 2035 तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है ।
यह जानकारी वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं देश की नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए बनाई गई समिति के सदस्य डॉ उपेंद्र धर ने प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठन अभ्यास मंडल के 64 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दी । शहर के विकास और जनता की सुविधा के लिए सकारात्मक पहल करने वाले संगठन अभ्यास मंडल की स्थापना का आज 64 वा जन्मदिन था । इस मौके पर जाल सभा ग्रह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा 64 दीप प्रज्वलित कर इस जन्म दिवस को मनाया गया । इस कार्यक्रम में देश के नई शिक्षा नीति पर चर्चा की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि अभ्यास मंडल ने लंबा सफर तय किया है । इस संगठन के माध्यम से हमने ऐसा कालखंड देखा है जिसने शहर के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है । यदि हम यह कहे कि शहर के विकास के लिए अभ्यास मंडल की छत्री के नीचे सभी एकत्र होकर काम करते हैं तो उसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी । अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में देश के सभी प्रतिष्ठित नागरिक आकर अपनी बात कह चुके हैं । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता , नेताजी मोहिते, सुरेश उपाध्याय, वैशाली खरे, दीप्ति गौड़, अशोक कोठारी, पीसी शर्मा ,रफी शेख ने किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनीषा गौर ने अभ्यास मंडल के अब तक के सफर और उसमें किए गए कार्यों की जानकारी दी । कार्यक्रम के अंत में अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया ।
इंदौर
नई शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाएगी - डॉ. धर
- 14 Sep 2022



