Highlights

इंदौर

नए ऑफिस में महापौर ने शुरू किया कामकाज,  अब यहीं पर होगी निगम अफसरों की बैठक

  • 13 Oct 2022

इंदौर। शहर के  रेसीडेंसी एरिया के सरकारी बंगला नंबर एफ 7 आज से महापोर सचिवालय कहलायेगा। इंदौर के 24 वे महापौर पुष्यमित्र भार्गव नए सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए है। लोक निर्माण विभाग ने इस सरकारी बंगले को नया लुक देने के साथ हाईटेक बनाया है।   महापौर ने विधि विधान के साथ सचिवालय में काम शुरू कर दिया है। रेसकोर्स रोड स्थित पुराने सचिवालय ( यशवन्त क्लब के सामने) पर चार महापौरों ने अपने अपने कार्यकाल गुजारे। पहली बार सचिवालय का स्थान बदला है।
महापौर सचिवालय अब रेसीडेंसी क्षेत्र से संचालित होगा। सचिवालय पर  महापौर के  आफिस के अलावा बैठक के लिए कांफ्रेंस हाल , विजिटर रूम समेत अन्य सुविधा है।  यहां पर अधिकारियों के साथ बैठके सरकारी कामकाज, अतिथियों से मिलने , लोंगो की समस्याएं सुनने  जैसे  आदि कार्य होंगे।
निगम चुनाव के परिणाम आने से पहले ही नगर निगम ने लाखों रु खर्च कर  रेसकोर्स रोड स्थित पुराने महापौर सचिवालय ( मेयर हाउस) की रंगाई पुताई , लाइटिंग, रिपेयरिंग , व अन्य तरह की सजावट कर दी थी। पुरानी बिल्डिंग होने के कारण कुछ समस्याएं थी। इसी बीच बिल्डिंग की स्थिति को देखते हुए निगम ने इसे तोड़कर नई बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया। पुराने सचिवालय की बिल्डिंग को तोड़कर 3 करोड़ की लागत से नई बिल्डिंग बनाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने महापौर पुष्यमित्र को  रेसीडेंसी  एरिया में दो बंगले दिखाए थे । दोनों बंगले देखने के बाद भार्गव ने  ऋ -7 वाला बंगला पसन्द किया। पीडब्ल्यूडी ने इस सरकारी बंगले को सर्वसुविधा युक्त बनाया है।  हालाकि यशवन्त क्लब के सामने स्थित पुराने महापौर सचिवालय अब निगम की कोई गतिविधि नजर नही आएगी। अब यह बिल्डिंग किस रूप में तैयार होगी अभी इसका भविष्य तय नही हुआ है।