Highlights

इंदौर

नकली वकील पकड़ाया

  • 02 Dec 2022

इंदौर। एमजी रोड पुलिस ने एक नकली वकील को पकड़ा है। दरअसल वह जिला न्यायालय में वकील बनकर घूमता था। गुरुवार को वह एक मामले में राजीनामा पेश करने के लिए वकील के रूप में 19 नंबर कोर्ट में उपस्थित हुआ। वकीलों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने उसे वहीं पकड़ लिया। आरोपी का नाम शिवम रघुवंशी है। एडवोकेट राकेश पाल, धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। उसने स्वीकारा कि वह वकील नहीं है लेकिन वकील बनकर कोर्ट में घूमता है। बाद में वकील उसे एमजी रोड़ पुलिस थाने ले गए और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

जमीन विवाद में किया हमला
इंदौर। फरियादी देवेंद्र पिता धर्मेंद्र सोलंकी 25 साल निवासी ग्राम हसनपुर पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर गोविंद पिता भारत सिंह और इसके बाद जितेंद्र सिंह ने तलवार से हमला कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए। मानपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दहेज प्रताडऩा की शिकार हुई दो महिलाएं
इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को दहेज के लिए सताने के मामलों में महिलाथाना पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। महिला थाने में नफीसा बेग, गुलजार कालोनी की रिपोर्ट पर नईम बेग, रेहाना, असद उल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने दहेज के लिए मारपीट की और घर से बेदखल कर दिया। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। एक और केस दीपिका, निवासी हाईलिंक सिटी ने दर्ज कराया है। पति नीतेश, रिश्तेदार संतोष ने दहेज के लिए मारपीट की और बेदखल कर दिया। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। समझाने के बावजूद भी मान नहीं रहे थे। इस कारण कल महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।