Highlights

इंदौर

नकली शराबकांड- जिमी असरानी पर रासुका

  • 07 Aug 2021

इंदौर। नकली शराबकांड में गिरफ्तार जिम्मी असरानी पर रासुका की कार्रवाई की गई है। दरसल बंटी के पकड़ाने के बाद ही जिम्मी असरानी और उसके चचेरे भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया था।  बंटी ने ही तरुण को नकली शराब बेची थी। सिंधी कॉलोनी में रहने वाले प्रापॅर्टी कारोबारी तरुण रिझवानी की नकली शराब पीने के बाद आंखों की रोशनी चले गई। अभी उसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने तरुण के भाई की शिकायात पर बंटी और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया। वहीं मामले में पुलिस ने बंटी के खिलाफ रासुका का प्रस्ताव भी भेजा, लेकिन राजनीतिक दखलों के बाद रासुका की कार्रवाई नहीं हो सकी। इधर बंटी की लिंक पर पकड़ाए जिम्मी असरानी के लिए पुलिस द्वारा भेजे गए रासुका के प्रस्ताव पर कार्रवाई की गई।
ब्लेकरों की जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम
शहर में नकली शराब कांड उजागर होने के बाद पुलिस द्वारा जहां नकली शराब बेचने वाले ब्लेकरों और अवैध शराब सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाई जाकर करीब साढ़े तीन सौ की सूची बनाई है, वहीं जिन तस्करों की जानकारी नहीं है, उनके लिए पुलिस ने योजना बनाई है, जिसमें कहा जा रहा है कि तस्करों व ब्लेकरों की जानकारी दो और इनाम पाओ। दरअसल एसपी महेशचंद जैन ने एक योजना  बनाई है। योजना यह है कि शहर में जहां भी ब्लेकरों द्वारा अवैध शराब बेची जाती है तो उसकी जानकारी आम जनता मय प्रमाण मेरे व्हाटसएप नम्बर पर दे। जानकारी देने वाले का नाम गोपनिय रखा जाएंगा। वहीं जिसकी जानकारी सही होगी। उन्हें इनाम दिया जाएंगा। इसके लिए बकायदा एसपी श्री जैन ने अपना सरकारी मोबाइल नंबर 7049100413 भी जारी किया है।