निकाली कावड़ यात्रा, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
इंदौर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जहां पूरा शहर भगवान शंकर की भक्ति में डूबा रहा, वहीं स्कूली बच्चों ने भी कांवड़ यात्रा निकाली और बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय कर दिया। सभी बच्चों ने शिव मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक किया।
नेहरू नगर स्थित दीपिका हाई स्कूल के नन्हें बच्चे जब कांवड़ लेकर निकले तो हर कोई उन्हें देखने लगा। यात्रा जहां आगे भजन बज रहे थे, तो वहीं एक बालक भोलेनाथ भगवान के भेष में चल रहा था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुलेखा मित्तल ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने तीज त्योहार और भारतीय संस्कृति की जानकारी देने के लिए प्रत्येक पर्व कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्रावण मास में शिव पूजन और कांवड़ यात्रा की जानकारी देने के लिए यह यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में बच्चों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और स्कूल में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर स्कूल का स्टाफ भी कांवड़ा यात्रा में शामिल हुआ।
इंदौर
नन्हें बच्चों ने शिवमय किया पूरा क्षेत्र
- 02 Aug 2022