Highlights

इंदौर

नशे के खिलाफ आबकारी विभाग इंदौर की कार्रवाई

  • 18 Jun 2022

इंदौर। त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए महू में 60 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 1200 किलो ग्राम महुआ लाहान नष्ट किया। वही शराब के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
सहायक आयुक आबकारी राजनारायण सोनी के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में  शुक्रवार को आबकारी इन्दोर की सयुंक्त कार्यवाही के दौरान विकासखंड में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई । ग्राम पड़ाव जोशिगुरडिया, तलाईनाका, सिमरोल, व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी। आज की कार्यवाही में कुल 10 छापों में 01 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत व 09 प्रकरण आबकारी की धारा 34(1) के तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमें 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आज की कार्यवाही में जप्त मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 196000/- रुपए है। आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर, नीलेश नेमा, राकेश मंडलोई, सुनील मालवीय,महेंद्र कुमार गौड़ ने की। एवं आबकारी आरक्षक ओम प्रकाश राठौर, सावन सिसोदिया अजय चंद्रभाल, मोहित रैकवार, कमलेश निहोरे ,किशोर जयसवाल का सराहनीय योग्यदान रहा ।