इंदौर। नशा मुक्ति अभियान रोजाना जागरूकता के साथ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महू, बडगोंदा, मानपुर और किशनगंज थाने में आने वाली स्कूलों में बच्चों और स्कूल प्रबंधकों को समझाइश दी जा रही है।
जिसको लेकर सोमवार को बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर द्वारा निजी स्कूलों में जाकर छात्रों व स्कूल बस के ड्राइवरों और कंडक्टरों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही उन्हें शपथ भी दिलाई की हम सब मिलकर प्राण लेते हैं की हम किसी भी प्रकार का नशा नही करेगे। वही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन मे सफर करते समय सीट बैल्ट लगाने की समझाइश दी गई।
इंदौर
नशे से दूर रहने की पुलिस दे रही समझाइश
- 18 Oct 2022