Highlights

इंदौर

पंचतत्व में विलीन हुए  उमेश शर्मा, समाज के सभी वर्गो ने दी श्रद्धांजलि

  • 13 Sep 2022

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  उमेश शर्मा के पार्थिव शरीर को जूनी इंदौर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा सहित प्रदेश के मंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंत्येष्टि में शामिल हुए।
 जूनी इंदौर स्थित मुक्तिधाम में उनके बड़े सुपुत्र अन्वेष शर्मा  के द्वारा मुखाग्नि दी गई। उनके परिवार से सुपुत्र  अनुज शर्मा,  उत्कर्ष शर्मा, बड़े भाई  संतोष शर्मा,  राजेश शर्मा,दिनेश शर्मा,धर्मपत्नी  राधा शर्मा, भतीजे सोनू शर्मा,मोनू शर्मा अंकित शर्मा सहित परिजनों की उपस्थिति रही।जूनी इंदौर मुक्तिधाम के सभागार में शोक संवेदना व्यक्त  करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि श्री उमेश शर्मा भाजपा के दृढ़ संकल्पित कार्यकर्ता थे जो 24 घंटे पार्टी के कार्य में रत रहते थे मुझे समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ कि उमेश जी जैसे देव तुल्य कार्यकर्ता हमारे बीच में नहीं रहे यह केवल भाजपा की ही नहीं मेरी टीम की भी क्षति है मैंने कई अवसरों पर देखा है कि कई मंचों से भी पार्टी के विचारों को जनता के बीच रखते थे चाहे किसी भी तरह की परिस्थिति हो उनकी संगठन के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञा होती थी। शोक सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय कवि श्री सत्यनारायण सत्तन जी ने कहा कि उमेश जी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में हमेशा अपने दायित्व का निर्वहन किया आज एक योग्य नेतृत्व करता नौजवान हमारे बीच नहीं रहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मन बहुत दुखी है वेदना में बहुत सारी यादों की बारात चल रही है उमेश जी ने बहुत संघर्ष किया उमेश जी के साथ हमने बहुत सारे आंदोलन करें और जेल भी गए उमेश जी सरस्वती पुत्र होने के साथ ही बहुत साहसी और जुझारू व्यक्ति थे। शोक सभा में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री  तुलसी सिलावट, इंदौर नगर निगम की ओर से महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, कांग्रेस से  मृणाल पंथ,  पिंटू जोशी,  छोटे यादव, इंदौर प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष  अरविंद तिवारी ने स्वर्गीय  उमेश शर्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।