Highlights

इंदौर

पेंटर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, महिला मित्र पर लगाया आरोप

  • 04 May 2022

इंदौर। आजाद नगर में रहने वाले एक पेंटर ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके पेंट की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक विष्णु चौहान ने अपनी महिला मित्र, उसके पति, तीन भाई और महिला के माता-पिता पर आरोप लगाए हैं। बुधवार को उसका पोस्टमॉर्टम होने के साथ पत्नी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार विष्णु पिता हरीप्रसाद चौहान निवासी मूसाखेड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार शाम 5 बजे पत्नी ने देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पड़ोसी की मदद से उसके शव को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विष्णु के कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में उसने सवा लाख रुपए का कर्ज होने के साथ एक महिला मित्र और उसके रिश्तेदारों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।