इंदौर।एक युवक की हादसे में मौत हो गई। वह छावनी में पुताई का काम कर रहा था, इसी दौरान नीचे गिर गया। युवक का नाम दिन्नू है। उसे कल साथी मृत अवस्था में बड़े अस्पताल लेकर आए थे। वहीं बहादुरङ्क्षसह (55) निवासी टोंकखुर्द का खुड़़ैल में ए?सीडेंट हो गया था। इलाज के लिए एमवायएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।
वृद्ध की जहर खाने से मौत
उधर, स्कीम 78 में रहने वाले वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पवन पिता शिवधारी (55) को इलाज के लिए एमवायएच लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि कल शराब पीकर आए थे। नशे की हालत में उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
इंदौर
पुताई करते समय हादसा, मौत
- 25 May 2022



