Highlights

इंदौर

पौने दो करोड़ से आकार लेगा अहिल्या वन सिटी फारेस्ट

  • 07 Nov 2022

महापौर-विधायक ने किया भूमिपूजन, 11 हेक्टेयर में लगेंगे पौधे
इंदौर। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार को लेकर निगम लगातार काम कर रहा है। सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के साथ ही पौधारोपण को महत्व दिया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा। इसी क्रम में पीपल्याहाना झील के समीप महापौर पुष्पमित्र भार्गव और विधायक महेन्द्र हार्डिया ने अहिल्या वन सिटी फारेस्ट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पौने दो करोड़ से बनने वाले सिटी फारेस्ट के 11 हेक्टेयर क्षेत्र में 40 हजार पौधे रोपित होंगे।
-महापौर ने कहा की शहर में 100 से अधिक वन सिटी फॉरेस्ट का विकास किया जाना है। यह सिटी फॉरेस्ट वायु गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया की इंदौर शहर हरित इंदौर के अपने दृष्टिकोण को साकार करने के लिए वायु गुणवत्ता को बनाए रखने का लक्ष्य बना रहा है। शहर ने पहले ही खुले स्थानों की पहचान कर ली है, जिन्हें हरित स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा और चयनित साइट पहचाने गए ग्रीन स्पेस (गार्डन अहिल्यावन) से जुड़ जाएगी जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करेगी।
-विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि यहां अशोक, नीम, पीपल, जाम, जामुन, बांस आदि प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। शहर के बीचोबीच इसकी उपस्थिति के कारण, विशेष क्षेत्र में यातायात का प्रवाह अधिक होता है, जिसके परिणामस्वरूप एक्यूआई कम हो जाता है।