Highlights

इंदौर

पं. मिश्रा की कथा में महिलाओं के आभूषण, मोबाइल चोरी

  • 25 Nov 2022

इंदौर। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के पहले दिन 10 से अधिक महिलाओं के आभूषण और मोबाइल चोरी हो गए। इसके बाद प्रभावित महिलाएं मल्हारगंज पुलिस थाने पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कथा के दौरान एकाधिक महिलाओं के पर्स भी गायब हो गए। इस मामले में महिला चोर गिरोह पर संदेह जताया जा रहा है।
महिलाओं को अपने सामान चोरी होने की जानकारी लगी तो कथास्थल पर कुछ समय अफरातफरी का आलम हो गया था । जानकार इसे महिला गिरोह की करामात बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के दलालबाग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया है। इसके पहले दिन ही 10 से अधिक महिलाओं की चेन,पर्स, मंगलसूत्र मोबाइल पर चोर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया। एक अन्य जानकारी के अनुसार दो महिला चोरों को भी पीडि़त महिलाए पकड़कर मल्हारगंज थाने पहुंची हैं ।