इंदौर। प्रेमिका की मांगों से परेशान होकर एक प्रेमी ने आत्महत्या कर ली।
महू में रहने वाले मो. लतीफ अंसारी (22) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद गुस्साए परिजन लड़की के घर पहुंचे और हंगामा कर दिया। उसे भी जबर्दस्ती जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। इस मामले में लतीफ की प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई अरुण सोलंकी ने बताया कि लतीफ के परिवार ने लड़की पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने उसके फोन की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी थी। इसकी जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की अपने प्रेमी पर दबाव डालती थी कि वह उसे महंगे तोहफे लाकर दे। आत्महत्या के चार दिन पहले उससे मंहगा मोबाइल मांगा था। लतीफ उसकी यह मांग पूरी नहीं कर सकता था। इस पर लड़की ने उसे छोडऩे और मरने के लिए कहा।
इससे परेशान होकर लड़के ने जहर खा लिया। इसके बाद एक बार फिर से लड़की को फोन किया। इसके बाद भी लड़की का दिल नहीं पसीजा और फिर से उसने लड़के को मर जाने के लिए कहा। इस बारे में लड़के के परिवार को जानकारी नहीं दी। उन्हें जब पता चला तो निजी अस्पताल ले गए, वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपी लड़की के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इंदौर
प्रेमिका के कारण दी थी युवक ने जान
- 19 Apr 2022