Highlights

इंदौर

प्री मानसून खेंच, गर्मी ने किया बेहाल, 20 जून के बाद ही पहली बारिश के आसार

  • 08 Jun 2022

इंदौर। भले ही नौतपा खत्म हो गया हो, लेकिन शहर में में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है, नवपता के बाद माना जाता है भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, बारिश के पूर्व चलने वाली तेज हवाएं खासी राहत देती है, इस बार शायद इस तरह के मौसम का मिजाज हट कर है लिहाजा लोगों को भीषण गर्मी से फिर दो चार होना पड़ रहा है। वही पूर्व में शुरूआती बारिश दस जून के आस - पास बताई जा रही थी, लेकिन अरब सागर में सिस्टम कमजोर पडऩे से प्री मानसून दस दिन तक आगे खसकने की संभावना है। शहर व अंचल इन दिनों गर्मी के साथ ही भारी उमस से हलकान है। दिन भर पसीना - पसीना रहने के बाद रात को भी उमस सोने नहीं दे रही है। इधर प्री मानसून के आगे बढऩे से राहत 20 जून के बाद ही मिलने की बात जानकारों द्वारा कहीं जा रही है।
बारिश पूर्व की कमजोर तैयारियां
बारिश पूर्व विभिन्न जिम्मेदार विभाग मानसून, अति मानसून के साथ ही अन्य बातों को लेकर हर स्तर पर तैयारियां करते है, जिसमें से सार्वजनिक नालों, नालियों के साथ ही अन्य स्थानों की सफाई, जर्जर मकानों के आस - पास किसी तरह का नुकसान ना हो या फिर अत्याधिक जरूरी स्थिति में ऐसे मकानों को जमीदोंज करना, नदी, तालाब आदि के आस - पास रहने वालों को ताकीद व कार्रवाई के साथ ही अन्य स्थिति अनुसार कार्य इस समय तक शुरू कर दिया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में बारिश पूर्व की तैयारियां पूर्व के मुकाबले कमजोर है, तो अंचल में त्रिस्तरीय चुनाव के चलते जिम्मेदारों का ध्यान इस और कम है।
सुबह से चुभने लगी धूप
वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण शहर में चुभने वाली भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी नहीं होने के कारण मानसून पूर्व की गतिविधियां भी नहीं हो रही हैं। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी तीन-चार दिन तक बने रहने के आसार हैं। मंगलवार के बाद बुधवार की सुबह से ही धूप में चुभन महसूस होने लगी थी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। दिन में बाहर निकलने वाले लोगों को चुभने वाली धूप ने खूब परेशान किया। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं भी चली थी जिसके चलते राहत की संभावना जताई जा रही है।