Highlights

इंदौर

प्रकाश नगर का उद्यान उमेश शर्मा के नाम से होगा, अफसरों के साथ हुई बैठक में महापौर ने लिया निर्णय

  • 14 Sep 2022

इंदौर। प्रकाश नगर में स्थिति उद्यान अब उमेश शर्मा के नाम से जाना जाएगा। उद्यान नामकरण शीघ्र ही किया जांएगा। यह फैसला महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लिया है। मंगलवार शाम को नगर निगम परिसर में महापौर की अध्यक्षता में एमआईसी सदस्यों और निगम अफसरों के बीच समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद सभी ने स्व.उमेश शर्मा को एक मिनिट का मोन रख कर श्रधांजलि दी।
नगर निगम परिसर के सभागृह में अफसरों और एमआईसी सदस्यों के बीच बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में महापौर ने कार्यकाल ग्रहण करते समय प्रथम तीन माह जो काम प्राथमिकताएं में लिए गए थे उन कार्यों की समीक्षा की। बताया गया है की महापौर की प्राथमिकता वाले सारे काम प्रारंभ हो चुके है।
इसी प्रकार बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व उमेश शर्मा को याद किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है की प्रकाश नगर में स्थित उद्यान स्व उमेश शर्मा के रहेगा। महापौर ने बताया की गार्डन को पूरी तरह से विकसित करके उमेश शर्मा की प्रतिमा स्थापित की जांएगी।  उद्यान को विकसित करने के लिए जल्द ही काम शुरु किया जाएंगा।