Highlights

इंदौर

प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी

  • 18 Apr 2022

इंदौर। श्री गुरु अर्जन देवजी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा विष्णुपुरी कॉलोनी प्रबंधक कमेटी और समूह साध संगत द्वारा बड़े ही उत्साह व श्रद्धा से मनाया जाना है। इसके चलते 18,19 ,20 अप्रैल को प्रभातफेरी विष्णुपुरी कॉलोनी में निकलेगी, जिसकी शुरूआत सोमवार की सुबह से हुई। आज सुबह क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें समाजजन शामिल हुए।
उक्त जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह बक्शी एवं राजू भाटिया ने बताया कि 21 तारीख को पूरे शहर के सभी गुरुद्वारों से प्रभात फेरी गुरुद्वारा विष्णुपुरी आएगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। दिनांक 22 अप्रैल को श्री गुरु अर्जन  देव खेल ग्राउंड सचखंड मार्ग विष्णुपुरी पर सुबह शाम के दीवान सजाए जाएंगे। 23 तारीख को सुबह 6 बजे से विशेष दीवान सजाए जाएंगे,सारे ही दीवानों में भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब वाले तथा भाई सरबजीत सिंह लुधियाने वाले कीर्तन और कथा विचार द्वारा संगत को निहाल करेंगे। सभी दीवानों के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरतेगा।