नो सिंगल युज प्लास्टिक के लिए उत्पादक व निमार्ता द्वारा भी दी गई सहमति
इंदौर । आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शासन निदेर्शानुसार 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक के उत्पादन, परिहवन, संग्रहण, वितरण ब्रिकी व उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में शहर के प्लास्टिक उत्पादक, निमार्ता व व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियो के साथ सीटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के द्विवेदी, अमित दुबे, एआईएमपी के प्रेसीडेंट प्रमोद डफरिया, आईपीपीएफ के प्रेसीडेंट सचिन बंसल, लघु उद्योग के सचिव मनोज तिवारी, प्लास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारी, उत्पादक, निमार्ता व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने बैठक में प्लास्टिक विक्रेता, उत्पादक, निमार्ताओ से प्रतिबंधित 17 आईटम्स के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए, आगामी 1 अगस्त 2022 से शहर में प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक के उत्पादन, निर्माण, विक्रय पर पुर्णत: प्रतिबंध करने के साथ ही निगम द्वारा गठित टीम करने जिनमें स्वास्थ्य अधिकारी, सब इंजीनियर, सहायक राजस्व अधिकारी के माध्यम से रेंडमली प्लास्टिक उत्पादक व निर्माणकर्ता फैक्ट्री व कारखाने का निरीक्षण करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही सिंगल युज प्लास्टिक के मानक स्तर के संबंध में भी उत्पादक व निमार्ता से विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा में उपस्थित सिंगल युज प्लास्टिक के उत्पादक, निमार्ता, विक्रेता आदि द्वारा भी 1 अगस्त 2022 से सिंगल युज प्लास्टिक का निर्माण, विक्रय, परिवहन, आदि नही करने पर अपनी सहमति दी गई।
इंदौर
प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक पर 1 अगस्त से होगी कार्रवाई
- 23 Jul 2022