इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक धोखेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी अन्नपूर्णा पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। उसने एक प्लाट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे बेच दिया था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि अमित पिता जसवंत सहस्त्रबुद्धे निवाई नयापुरा जिला देवास को पकड़ा गया है। वह धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था। उसकी अन्नपूर्णा पुलिस को तलाश थी। पूछताछ में आरोपी अमित के द्वारा अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से पीडि़त के प्लॉट के कूटरचित दस्तावेजों से प्लॉट की रजिस्ट्री एवं नामांतरण करवाते हुए धोखाधडी करना स्वीकार किया।
इंदौर
प्लाट की धोखाधड़ी में फरार बदमाश गिरफ्तार
- 11 Nov 2022