इंदौर । आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निदेर्शानुसार हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर डीआरपी लाइन इंदौर में नगरीय पुलिस इंदौर की 200 महिला पुलिस कर्मियों ने अपने साथी 200 पुरुष पुलिसकर्मियों और हॉस्टल में अकेले रहने वाले बच्चों को को तिरंगे के साथ रक्षा सूत्र बांधे। इस अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने अपने भाइयों से रक्षा सूत्र बांधते हुए यह संकल्प लिया कि आप महिलाओं की रक्षा करने के साथ ही हमारे देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान की भी सदैव रक्षा करना। और सभी ने एक सुर में कहा कि हमारे देश का यह गौरव निरंतर बढ़ता रहे इसके लिए हम सभी अच्छे से कार्य करें। इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे का भी प्रयास करेंगे।
सोनार बने शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष
इंदौर। महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में भी शिवसेना के दो गुट सामने आ गए हैं वही इंदौर से मध्य प्रदेश युवा सेना के अध्यक्ष अनुराग सोनार के साथ सैकड़ों समर्थकों ने मुम्बई जाकर शिन्दे गुट में शामिल हो गए हैं वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खास समर्थक राष्ट्रीय सचिव पूर्वेश सरनाईक द्वारा अनुराग सोनार को मध्यप्रदेश में युवा सेना की कमान सोपी है वही प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार ने बताया कि शिवसेना हिंदुत्व की विचारधारा पर पूरे मध्यप्रदेश में काम करेगी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा प्रभात फेरी
इंदौर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा 5 व वार्ड क्रमांक 47 द्वारा तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमे वार्ड क्रमांक 47 में भजन मंडलियों के साथ ढोल मंजीरे बजाते हुए विधायक व पार्षद निकले प्रभात फेरी मालवा मिल चौराहा से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में भ्रमण कर देशभक्ति का अलख जगाया । तिरंगा प्रभात फेरी में मुख्य रूप से विधायक महेंद्र हार्डिया पार्षद नंदकिशोर पहाडिय़ा वार्ड अध्यक्ष अजेश शिरा पिछड़ावर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रघु यादव, राजेंद्र काकड़े, द्वारका चौरसिया, कविता सागर रमन,मयूर जटवा, सतीश लांबाते , विकास जैन सतभैया, अमित शुक्ला ऋषि आनंद, मुन्ना कबाड़ी विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व रहवासी मौजूद थे।



