इंदौर। कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 2022 को 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, महेश गार्ड लाईन इन्दौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम शोक परेड (पुलिस स्मृति दिवस) आयोजित की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.ए.पी.टी.सी. डॉ. वरुण कपूर एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे ।
उल्लेखनीय है कि लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग की यात्रा देश के प्रत्येक पुलिस कर्मचारी के लिए तीर्थ है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक करम सिंह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उनके 20 सहयोगी 21 अक्टूबर 1959 को अन्य दिन की तरह हॉट स्प्रिंग जो कि समुद्र तल से 4681 मीटर स्थित है, भारतीय सीमा पर गश्त पर थे। तभी चीनी सैनिकों ने पहाड़ी की चोटी से भारतीय गश्ती दल पर हमला बोला, जिसमें 11 वीर सपूत शहीद हुए व अन्य को कैदी बना लिया गया। समूचे भारत की पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ह्लपुलिस स्मृति दिवसह्व के रूप में मनाती है एवं सभी पुलिस इकाईयाँ उस वर्ष शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हैं।
इंदौर
पुलिस स्मृति दिवस 21 को
- 19 Oct 2022