Highlights

इंदौर

पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म, अधिकारियों को शिकायत के बाद केस दर्ज

  • 20 Oct 2022

इंदौर। एक महिला ने पुलिस आरक्षक के खिलाफ डीआईजी ऑफिस में अश्लील मैसेज भेजने, प्रताडि़त करने, दुष्कर्म करने और बंधक बनाकर रखने की शिकायत की है। इस शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।  पीडि़ता के अनुसार आरोपी आरक्षक पहले से विवाहित है, लेकिन उसने यह बात छिपाई और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। सबूत के रूप में पीडि़ता आरक्षक का मोबाइल लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंची थी।
एक दंपति अपने एडवोकेट कुमार कुन्हारे, ईश्वर कुमार प्रजापति, कीर्ति अग्रवाल के साथ पुलिस कंट्रोल रुम पहुंचे थे। एडवोकेट कुन्हारे ने बताया कि नीमच में पदस्थ आरक्षक अनिरुद्ध राठौर ने एक महिला से सोशल मीडिया फेसबुक पर पहले दोस्ती की, फिर अपना हाथ काटते हुए उससे लगातार बात करने का दबाव बनाया। महिला ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो उसने पति को अफीम के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह महिला को ब्लैकमेलिंग कर अपने साथ वैष्णोदेवी ले गया, वहां उसके नहाते हुए वीडियो बना िलए। उसे सरवटे स्थित होटल उदय में ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार संबंध बनाए। दंपति ने अपने वकीलों के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इस पर एडिशनल सीपी राजेश हिंगणकर के आदेश के बाद महिला पुलिस ने आरक्षक अनिरुद्व राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।