इंदौर। पड़ोसियों में विवाद हो गया। घर के सामने तार फेंङ्क्षसग करने की बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इस पर दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर पिल पड़े। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई है। पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। विजय पिता लीलाधर नायक निवासी जोशी गुराडिय़ा की शिकायत पर सुमित, गौरव और राम कन्याबाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजय ने पुलिस को बताया कि तार फेंङ्क्षसग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने गाली- गलौज की और विवाद कर दरांते से हमला कर दिया। उसके हाथ में चोट आई है। वहीं जमनालाल पटेल पिता मोहनलाल पटेल निवासी जोशी गुराडिय़ा की शिकायत पर दिनेश, आनन्द पाटीदार, विजय और माया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिनेश व आनंद ने फरियादी को अपने घर के सामने तार फेंङ्क्षसग करने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने विवाद किया और इसके बाद मारपीट कर दी।
इंदौर
पड़ोसियों में झगड़ा, मारपीट
- 12 Sep 2022