इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके पति पर केस दर्ज किया है। जांच में पुलिस को पता चला कि आए दिन प्रताडि़त करता था, जिसके चलते महिला ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार चंदा अम्बोरे ने गत दिनों आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पति विजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी शराब पीकर मारपीट किया करता था। महिला आरोपी से मानसिक रूप से प्रताडि़त हो गई थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
पति ने पत्नी को पीटा
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र की स्कीम-78 में महिला को पति ने पीट दिया। विनिता ठाकुर (39) निवासी स्कीम-78 की शिकायत पर पति सागर ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति सागर शराब पीने का आदी है। वह उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता रहता है। दो दिन पहले शराब पीकर आया। उसने नशे के लिए रुपए खर्च करने और किराना सामान के लिए रुपए नहीं होने की बात को लेकर आपत्ति ली। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसे पीट दिया। वह बचने के लिए सड़क पर आई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पति ने तलाक नहीं दिया तो पत्नी को पीटा
एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति से तलाक मांगा और इनकार करने पर पहले पति को पीट दिया। नरोत्तम निवासी वेंकटेश विहार की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात मेें पत्नी पूनम मुझसे कहने लगी कि आप मुझे तलाक दे दो । इसके बाद यहां से चले जाओ । उसकी बात सुनकर समझाया तो गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, उसने हाथ में काट लिया। इसके बाद धमकाया। वह इसके बाद भी तैयार नहीं हुए तो बोली कि झूठे केस में फंसा दूंगी। उनकी हत्या करवाने की भी धमकी दे डाली।
इंदौर
पति के कारण की थी खुदकुशी
- 06 May 2022