Highlights

इंदौर

पति के कारण दी थी जान, आए दिन दहेज के लिए करता था परेशान

  • 02 Aug 2022

इंदौर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर 1 थाने में पिछले दिनों राधा कृष्ण मंदिर के पास रहने वाली 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बीते दिनों नवविवाहित वंदना सावनेर (28) का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिला था। वंदना का पति अवधेश घर से फरार हो गया था। अवधेश अपने साथ अपनी पत्नी का मोबाइल भी ले गया था। महिला के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच में पाया कि वंदना की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसका पति आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। मौत वाले दिन भी दोनों में इसको लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे तंग आकर महिला ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने 442/22, 498्र, 304क्च धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अवधेश सावनेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे।