Highlights

इंदौर

पतंग उड़ाते हादसा- बालक की मौत

  • 13 Jan 2023

इंदौर। महू छावनी परिषद क्षेत्र में गुरुवार शाम पतंग उड़ाते हुए एक बालक की छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के जनपद कार्यालय चौराहे के पास लुनियापुरा क्षेत्र में यह घटना हुई जिसमें 13 साल का तनिष्क परदेशी छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह अचानक छत से गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही स्वजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची जहां पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।