इंदौर। एक पति ने सादी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो दोस्त की सहायता से बनवा लिया और बाद में ब्लेकमेल करने लगे। महिला पति से अलग रह रही थी। मामले में पुलिस ने पति और उसके दोस्त पर प्रकरण दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी शादी के बाद से ही परेशान कर रहा है। दोनों में किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। इस दौरान पति शक करते हुए झूठे इल्जाम लगाता रहा। कुछ दिन बाद वह उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला की दोस्ती एक युवक से हुई। कुछ दिन में मुलाकात प्रेम में बदल गई। उसने झांसा देते हुए महिला से शादी का वादा किया । इस पर महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है और उसका पति छोड़कर चला गया है। इसके बाद युवक ने महिला को वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद वह शादी के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए उसने महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो कॉल के बाद प्रेम जाल का खुलासा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद युवक ने महिला को बताया वह उसके पति का दोस्त है। उसी के कहने पर प्रेम जाल में फंसाकर ये वीडियो बनाया है। साथ ही धमकाते हुए ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। मामले में महिला पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर
पत्नी का अश्लील वीडियो बनवाया, दोस्त और आरोपी पति पर प्रकरण
- 18 Jul 2022