Highlights

इंदौर

पत्नी को कर दिया घायल

  • 29 Sep 2022

इंदौर। एक महिला का पति ने सिर फोड़ दिया। आरोपी उस पर शंका करता है। इसी बात को लेकर विवाद किया और पीट दिया। प्रकाश का बगीचा निवासी गुलनाज खान की शिकायत पर पुलिस ने पति मो. परवेज खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी चरित्र पर शंका कर विवाद करता रहता है। कल भी घर आया और उस पर शंका कर गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो डंडे से पीट दिया। सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा। किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस आरोपी पति पर कार्रवाई कर रही है। एक अन्य मामला वीणा नगर का है। यहां पर रहने वाली रु?िमणी नागर (49) के साथ में पति मेहरबान ङ्क्षसह ने मारपीट कर दी। आरोपी शराब पीकर घर आया और विवाद कर पत्नी को को पीट दिया।